Behold

Friday, December 19, 2025

बाल राघव स्तुति

जय दलन दर्पक दर्प अर्भक हंस हर मन सर हरे।
अवधेश भवन विहार रत मन वचन गुण माया परे।।
अज्ञान संभव व्याल मर्दन ज्ञानमय खगराज जो।
निज हास बल मन त्रास मोचन बाल तन धर राम सो।१।।

कच कुटिल सिर लघु रद युगल मुख अधर पल्लव लाल से।
मृग पोत नयन विशाल कोमल अंग नील तमाल से।।
पट पीत बालोचित विभूषण जानु कर बल अज चले।
रव मधुर कर किलकारी युत जननी सुकृत सुर द्रुम फले ।।२।।

ले  क्रीडनक कोदण्ड सायक विविध कौतुक कर फिरे।
तज अशन संग भुषुण्ड राघव भाग पल कुछ फिर गिरे।।
भर नीर नयन अपूप पाणि वचन कलबल जब कहे।
तप अनल कृत दृढ़ मन निमज्जित प्रेम वारिधि तब बहे।।३।।

सुत प्रीति वर मन ठान जिस हित गिद्ध नरपति तन तजे
बन प्रेम कुसुम अकाम कलि जन प्राण जिसके पद सजे।
सो पंच शत संवत अनन्तर प्रकट निज पुर रघुपति।
जड़ आदि गा गुण सुखद सुंदर मांगे अविरल पद रति।।४।।



Meaning 

Victory to Lord Hari,
the child who shatters the pride of Kamadeva,
the swan dwelling in the lake of Lord Shiva’s mind,
who plays joyfully in the palace of King Dasharatha,
and who is beyond mind, speech, gunas, and Maya.
He is  Baala Rama,
the Garuda of pure knowledge who slays the serpent born of ignorance,
who, with His gentle smile, removes the fear and suffering of mind. (1)


Curly hair adorns His head, two tiny teeth peek from His mouth, and His lips are like tender, reddish young leaves. His eyes are large and beautiful like those of a fawn, and His soft limbs possess the dark, sapphire hue of the Tamala tree. He wears yellow silks and ornaments suited for a child.
Though Unborn,  in this form , he crawls on His hands and knees, making sweet, gurgling sounds of joy, as if the wish-fulfilling tree (Kalpavriksha) of Queen Kausalya’s accumulated punya karmas has finally come to fruition.(2)


Raghav roams about engaging in various games, holding a toy bow and arrow in His hand. Leaving His meal unfinished, He runs for a few moments with Kakbhushundi and tumbles down. And when He speaks in lisping, stuttering tones with eyes brimming with tears and a malpua (sweet pancake) in His hand, even the minds of sages tempered and hardened in the fire of intense penance, dissolve and get swept away in the ocean of His love.(3)



Out of paternal love ,  for whose sake Jatayu and Dasharatha gave up their very lives ,
at whose feet the lives of the selfless souls of this Kali Yuga shine like offerings of flowers,
 that same Lord of the Raghus (Raghupati) has manifested once again in Ayodhya after five hundred years.
 Desiring nothing but devotion, fool Aadi sings of His pleasant and beautiful glories, seeking only an intense, unwavering love for His lotus feet. (4)


Hindi 

जो कामदेव का दर्प दलन करने वाले  बालक हैं , शिव के मन रुपी सरोवर के हंस हैं, जो दशरथ के महल में क्रिड़ा रत है, मन वचन गुण और माया से परे उन भगवान हरि की जय ।  अज्ञान के जन्मे सर्प को मारनेवाले जो ज्ञानमय गरुड़ हैं, वह ये बाल शरीर धारी राम ही हैं जो अपने हास से मन की त्रास हर लेते हैं।।१।।

सिर पर घुंघराले बाल है,मुख में दो छोटे दांत और होंठ ऐसे मानो लाल लाल पल्लव हों। हिरण के बच्चे के जैसी बड़ी बड़ी आंखें हैं और तमाल के समान नील वर्ण के कोमल अंग हैं। पीताम्बर और बच्चों के पहनने लायक आभूषण हैं । अजन्मा भगवान ऐसे रूप में किलकारी युक्त मधुर रव करते हुए चलते हैं मानो कौसल्या का पुण्यरूप कल्पवृक्ष फलीभूत हो रहा हो।।२।।

राघव हाथ में खिलौने का धनुष बाण लेकर विविध खेल करते हुए घूमते हैं। भोजन  छोड़कर काक भुषुण्ड के साथ कुछ पल भागकर फिर गिर जाते हैं। जब आंखों में आंसू भरे हाथ में मालपुआ लिए तोतले वचन कहते हैं तो तपस्या रूप अग्नि में दृढ़ किये हुए मन भी प्रेम समुद्र में डूबकर बहने लगता है।। ३।।


जिसके लिए मन में पुत्र प्रेम ठान जटायु और दशरथ ने अपना शरीर भी त्याग दिया, कलियुग के निष्काम लोगों के प्राण भी जिसके चरणों पर चढ़े प्रेम कुसुम के समान सुशोभित हैं वही रघुपति पांच सौ वर्षों के उपरान्त फिर अयोध्या में प्रकट हैं। जड़ आदि उनके ही सुखद और सुंदर गुण गाकर उनके चरणों में गाढ़ा राग मांगता है।।४।।









Wednesday, December 3, 2025

वन के पथ पर चले खरारि

वन के पथ पर चले खरारि 
लांघ नदी सर खर्वट भूधर फिरे ब्रह्म अविकारी।।१।।

शीश जटा सम नीरज अंबक अजिन असित पट धारी
कर शर चाप त्रोण कटि तन सम तड़ित नील मन हारी।।२।।

जो छवि साध समाधि नारद शुक सनकादि निहारी।
रूप पियूष सो भर भर लोचन पियें ग्राम नर नारी।।३।।

प्रकट गुप्त श्री अनुज सहित वर क्रीड़ा करे विहारी ।
गिरि कैलास उमा शैलादि सहित यथा त्रिपुरारि।।४।।

ज्यों ज्यों पांव धरे रघुनंदन मुनि तापस व्रतधारी।
जान सुगति गौतम जाया की कुछ पल विरति बिसारी।।५।।

अगम निगम पथ सज्जन दुर्लभ‌ कर्म ओघ अघ भारी।
ऐसे भील राम चितवन बल परपद के अधिकारी।। ६।।

रावण भय कानन दण्डक जन सकल आस जब हारी‌। 

 पैदल चल रघुपति करुणाकर खल अनीक संहारी।।७।।

अज अद्वैत राम कृत सुंदर रूप अमित सुखकारी।
आदि सुशील सुलभ शिवकर तव हित रघुपति वनचारी।।८।।


भावार्थ 

वन के पथ पर खरके शत्रु राम चलते हैं। नदी सरोवर पर्वत गांवों को लांघते हुए अविकारी ब्रह्म फिर रहा है। (ब्रह्म में  किसी  प्रकार का भौतिक विकार नहीं है। इस लिए वह अविकारी है। ऐसा ब्रह्म इन स्थानों पर विचर रहा है)।।१।।

सिर पर जटा है, कमल के समान नेत्र हैं,काले मृग का चर्म ही वस्त्र है। हाथ में धनुष बाण कमर में तूणीर और शरीर ऐसा मानो नीले रंग की मनोहारी बिजली हो।।२।।

शुकदेव नारद सनकादि ने भी जो छवि समाधि लगाकर (समाधि काल में) निहारी उसी रूप सुधा का पान गांव के नर नारी आंखें भर भर के करते हैं।।३।।

कौतुकी श्रीराम जी लक्ष्मण और सीता के साथ गुप्त और प्रकट उत्तम लीलाएं करते हैं मानो कैलास पर्वत पर नंदी और पार्वती के साथ शंकर भगवान ही हों।।४।।

जैसे जैसे रघुनंदन पांव बढ़ाते हैं तपस्वी और मुनि अहल्या की गति को जानकर कुछ क्षण के लिए वैराग्य भूल जाते हैं।
( रघुनाथ जी के चरणों की धूल से पत्थर बनी अहल्या भी मुक्त हो गई थी, पत्थर से नारि बन गई। ये जानकर मुनि सोचते हैं के राम के पांव पड़ने से एकांत वन में नारी समूह एकत्रित हो जाएगा। इस चिंतन से कुछ क्षण के लिए वे वैराग्य भूल गये।) ।।५।।

जिनको वैदिक पथ अगम है और साधु पुरुष भी दुर्लभ हैं और जिनके कर्म भारी पाप के समूह हैं ऐसे भील भी श्री राम की दृष्टि के बल पर ही परम् पद के अधिकारी हैं।। ६।।

रावण के भय जब दण्डक वन के वासियों सभी आशाएं गवां दी तब करुणाकर श्रीराम ने  पैदल चलकर स्वयं दुष्टों के दल का संहार किया।।७।।

अजन्मा अद्वैत भगवान राम के किये अनेकों रूप सुखकारी हैं। पर आदि के लिए सुलभ, सुशीलऔर कल्याणकारी रूप तो वनवासी श्रीरामचन्द्र ही है।‌। ८।।



English 

On the forest path walks Rāma, the enemy of Khara. Crossing rivers, lakes, mountains, and villages, the immutable Brahman moves along. (Brahman has no physical modification of any kind, therefore it is changeless. Such Brahman is roaming through these places.) (1)



He has matted hair upon his head, lotus-like eyes, and wears the skin of a black antelope as his garment. In his hand are bow and arrows, a quiver at his waist, and his body appears like a captivating streak of blue lightning. (2)


The very form that Śukadeva, Nārada, and the Sanaka sages beheld in deep meditation, men and women of the villages now drink that same nectar of beauty with their naked eyes to full satisfaction. (3)


The playful Lord Śrī Rāma, along with Lakṣmaṇa and Sītā, performs marvelous hidden and manifest pastimes, as though He were Lord Śaṅkara Himself roaming Mount Kailāsa with Nandī and Pārvatī. (4)

As the son of Raghu advances step by step, the ascetics and sages, remembering Ahalyā’s liberation,forget their detachment for a moment.
(For even the stone-transformed Ahalyā became free and regained her womanly form by the dust of Rāghunātha’s feet. The sages think- if His feet touch this lonely forest land, groups of women will surely gather here, this reflection makes them forget their renunciation briefly.) (5)


Even the Bhīlas- those to whom the Vedic path is inaccessible, who are rarely approached by holy men, and whose actions are laden with great sins, become worthy of the Supreme State solely by the grace of Śrī Rāma’s glance.( 6)

When the fear of Rāvaṇa had taken away all hope from the inhabitants of Daṇḍaka forest, the compassionate Śrī Rāma Himself walked on foot and destroyed the hordes of the wicked. (7)

The unborn, non-dual Lord Rāma has countless bliss-giving forms, but for Aadi the form most accessible, gentle, and auspicious  is the forest-dwelling Śrī Rāmacandra. (8)


Tuesday, November 25, 2025

रघुवीर ध्वज

रघुवीर यश विस्तार मिस कचनार ध्वज नभ पर सजे।
चहुं ओर निगम पुराण आगम विमल जय डिंडिम बजे।।
जिस केतु हित वानर अमित बल धाम कंपति तर लड़े
सो राम गेहोपरि विराजित हरे दरस पातक बड़े।।१।।

अवतरण गंगा खनन सागर समर देवासुर महा ।
बहु‌ वेद वर्णित मख निहारे स्थित पुरातन ध्वज रहा।।
वह तरणि कुल गौरव पताका धर अवध मारुत बहे।
"सब भांति धन्य कराल कलि जन" बात सब सुर दल  कहे।। २।।

बिन धूम पावक राम शासन ध्वज लपट उत्तम लिये
मद मोह भूधर संग सरि युत भेद कानन सम किये।।
ईंधन प्रबल राघव चरण रति अनल यह फिर बढ़ चले।
आदित्य शलभ समान खल गण सकल मन स्यंदन जले।।३।।


भावार्थ 


रघुवीर की कीर्ति के विस्तार के बहाने कोविदार का ध्वज आकाश में सुशोभित हो रहा है। मानो चारों ओर आगम वेद पुराण की निर्मल जय की डुगडुगी बज रही है। 
जिस पताका के लिए अमित बल के धाम  वानर समुद्र लांघकर लड़े, वही श्री राम मंदिर के ऊपर विराजमान है जिसका दर्शन से बड़े बड़े पाप हर लेता है। १।।

सगर पुत्रों का खनन ,  गंगा अवतरण  ,बड़े बड़े देवासुर संग्राम , अनेकों वेद वर्णित यज्ञों को देखता हुआ पुरातन ध्वज खड़ा रहा। उस सूर्य कुल की गौरव पताका को धारण करके अयोध्या का वायु बह रहा है। सभी देवताओं के दल एक ही बात कहते हैं "कराल कलियुग के लोग ही सब भांति धन्य हैं।" ।।२।।


श्रीराम का शासन धूम रहित (उज्जवल , मलरहित) अग्नि है जिसने इस ध्वज रूपी उत्तम लपट को लेकर मद मोह रूपी पर्वतों ,आसक्ति रूपी नदियों से युक्त ,भेद रूपी वनों को समतल किया‌।राम पद प्रेम रूपी ईंधन को पाकर यह आग  फिर बढ़ चली। आदित्य कहता है कि इस अग्नि दुष्टों के समस्त मनोरथ पतंगों के समान जलते हैं।।३।।


Meaning 
On the pretext of celebrating Raghuvīr’s glory, the banner of the Koovidaar tree shines resplendently in the sky, as if  the flawless drum of victory of the Āgamas, Vedas and Purāṇas is being sounded in all directions.
The very flag for which the abode of immense strength-the Vānara army crossed the ocean and fought, is now enthroned above the Rāma temple; the sight of which absolves even the gravest sins.( 1)


The ancient banner that has witnessed the digging by Sagar's son (or churning of Ocean) , the descent of the Ganga, mighty battles between gods and demons, and countless Vedic sacrifices, stands firm even now.
The wind of Ayodhya blows while bearing the glory-banner of the Suryavansha.
All the hosts of gods declare in one voice:
“Truly blessed in every way are the people of this dreadful Kali Yuga!” (2)


The reign of Śrī Rāma is like a smokeless (pure, stainless) flame which, taking this banner as its noble blaze, leveled the  the forests of bheda  having mountains of pride and delusion, the rivers of attachment.
Receiving the fuel of devotion to the feet of Rāma, this fire rose even higher.
Āditya says that in this flame, all the desires of the wicked burn like moths.( 3)

Saturday, November 22, 2025

राम ना छडदा

अवो मना कैं कम्मणी आई।
राम ना छडदा तिज्जो जिन्ने लै तू स्वांगां लाई।१।
जे तू मनदा जड़ अपणे जो करिनै पाप कमाई।
तां चरणां दी रज तेरे ते दिंगे राम धराई।।२।।
जे मन्नीने छोटा अप्पीजो तैं लेया गलाई।
भिलणी केवट जिंजा मिळणे तिज्जो श्रीरघुराई।।३।।
बंदर जेया चंचल जे तू थली न बैणे तांई।
तां सुकण्ठ तू राघव दिंगे भटकन बालि मुकाई।।४।।
कैं जलदा तू करमां पास्से अपणी अक्खां ड्यायी।
मांस मनुख दा खांदी जूनां सै: बैकुण्ठ पुजाई।।५।।
जे सबन्हां ते डरदा फिरदा का कौड़े दे सांई।
मत्थे हंसां दे पैरां च दिंगे राम झुकाई।।६।।
कदीं न होया सच्चा मन बिच रामै सत्ता पाई।
नीरे दुसदा जिंजा आदि सूरज त्रिभुवन सांई।।७।।

भावार्थ:

रे मन !  क्यों कांप रहा है? तू जितने भी रूप बना ले राम तुझे नहीं छोड़ेगा।।१।।

यदि तू  पाप कमाके अपने को जड़ मानता है तो राम तेरे ऊपर अपनी चरण रज धर देंगे (जिससे उन्होंने अहल्या की जड़ता और पाप हर लिए थे)।। २।।

यदि अपने को लघु मानकर तू  (ग्लानि से) गलता है तो शबरी और निषाद के समान श्री रघुनाथ जी तुझे मिलेंगे (तेरी ग्लानि हर के भक्तशिरोमणि बना देंगे) ।।३।।

यदि तू बंदर जैसा चंचल है और तुझे आराम से बैठने का भी स्थान नहीं तो तू सुग्रीव है और राघव तेरी बालि रूपी भटकन को मार डालेंगे।। ४।।

तू अपने कर्मों की ओर दृष्टि लगाकर क्यों जलता रहता है। जो योनियां मनुष्य का मांस खाती हैं राम ने उन्हें भी वैकुंठ पहुंचा दिया। (तू किस गिनती में है) ।।५।।

यदि तू कुटिल काक के समान सबसे डरता फिरता है तो राम काक भुषुण्डी के समान हंसों (ज्ञानियों) के भी माथे तेरे चरणों में झुका देंगे।६।।

हे  आदि ! यह मन  किसी काल में सत्य नहीं है। इसमें सत्ता राम ने ही भरी है । जैसे तीनों लोकों के स्वामी सूर्य जल में दिखते हैं पर वास्तव में हैं नहीं।  और असली सूर्य के बिना प्रतिबिम्ब भी नहीं। ऐसा ही मन और राम को जान।। ७।।


English meaning 

O mind! Why are you trembling? No matter how many forms you take on, Rama will never abandon you. (1)

If, by committing sins, you consider yourself dull or insentient, then Rama will place the dust of His feet upon you- just as He removed Ahalyā’s sin and inertness. (2)

If, considering yourself small and unworthy, you melt with self-condemnation, then Shri Raghunāthji will meet you just as He met Shabari and the Nishada chief-removing your sorrow and making you the crest-jewel of devotees. (3)

If you are restless like a monkey and cannot remain steady even for a moment, then you are Sugriva-and Rāghava will slay your wandering called ‘Bali’ . (4)

Why do you burn by constantly staring at your own actions? Even those beings who devour human flesh-Rama lifted them to Vaikuntha. (Then where do you stand compared to them?) (5)

If you roam about fearful of everyone like a crooked crow, then—just as He caused even the swans (the wise) to bow at the feet of Kakabhushundi—Rama will do the same for you. (6)

O Aadi! This mind is never truly real at any time. Whatever seeming existence it has is only because Rama has filled it with His own power. Just as the lord of the three worlds-the Sun-appears in water but is not actually there, and the reflection cannot exist without the real Sun-so understand the mind and Rama. (7)







Sunday, October 19, 2025

भूप राघवेन्द्र षट्पदि

जय सप्त द्वीपा मेदिनीपति रूप धारक नरहरे।
मन वचन अगम विकार वर्जित अगुण जन हित तन धरे।।१।।

जय‌ पूर्ण विधु सुंदर वदन‌ जलजात नयन विशाल से।
कुण्डल मकर वर मुकुट दमके तिलक दामिनी भाल से।।२।।

जय जनकजा सह रत्न पीठासीन कार्मुक कर लिये।
सौमित्रि द्वय धर चंवर मारुति भरत लोचन पद दिये।।३।।

केयूर कंकण हार मणिमय पीत पट भूषित किये 
छवि रुप क्षीरोदधि सुधा रस प्रकट सुंदर तन लिये।। ४।।

नक्षत्र स्वाति युत जलद चातक अवध हित रघुपति।
शत वर्ष पंच अकाल अवधी शुक्ति- मुक्ता मन -रति।। ५।।

आदित्य छवि नर भूप की यह तिमिर पातक दल दले।
प्रति रोम कूपे कोटि अण्ड कटाह जिसके नित पले।।६।।



भावार्थ:


हे सात द्वीपों वाली पृथ्वी के राजा का रूप धारण करने वाले  आपकी जय हो । आप  मन वाणि के लिए अगम, विकार हीन और निर्गुण हैं, भक्तों के लिए शरीर  धारण किये हुए हैं।।१।।

पूर्ण चन्द्रमा के समान सुंदर मुख ,विशाल से कमल नयन वाले ,मकराकृति कुण्डल ,श्रेष्ठ मुकुट और भाल पर तिलक रूपी द्युति वाले की जय हो! ।।२।।

सीता सहित रत्न पीठासीन धनुर्धारी ,सुमित्रा के दोनों पुत्रों , पैरों पर दृष्टि गड़ाए भरत और हनुमान जी की जय! ।।३।।

 छवि ही क्षीर सागर  है ।उसका अमृतरस ही केयूर कंकण, मणिमय हार और पीताम्बर को भूषित करने के लिए  शरीर धारण करके प्रकट होगया है।। ४।।


अयोध्या रूप चातक के लिए राम  ही स्वाति नक्षत्र युक्त मेघ है। ५०० वर्ष अकाल का समय था। मन ही सीप है जिसमें (इस  जल से बना) प्रेम  ही मोती है।। ५।।

यह राजा की छवि पाप समूह रूपी अंधेरे के लिए आदित्य है। इसके एक एक रोम कूप में कोटि-कोटि ब्रह्मांड पलते हैं।। ६।।



English 


Glory to You  the King who has assumed the form ruling over the seven islands of the earth!
You are beyond the reach of mind and speech, free from all impurities, and without attributes,
yet, for the sake of Your devotees, You have taken on a divine form. (1)


Hail to You, whose face shines like the full moon,
whose lotus-like eyes are broad and radiant,
who wears fish-shaped earrings, a splendid crown,
and a shining tilak on Your forehead! (2)


Glory to You, O bow-bearing Lord, seated upon a jeweled throne beside Sita;
with the two sons of Sumitra standing nearby,
and Bharat and Hanuman gazing steadfastly upon Your holy feet! (3)


Your divine form itself is like the ocean of milk;
the nectar from that ocean has taken a form adoring  armlets, bracelets,
gem-studded garlands, and the yellow robe .(4)


For Ayodhya  likened to the thirsty chataka bird —
You, O Ram, are the rain-bearing cloud under the star Swati.
Period of  five hundred years  was a drought 
and the mind, like a shell, has now received Your love -
the pearl formed from that heavenly rain. (5)


This royal form of Yours is the radiant sun (Aditya) 
that dispels the darkness of sin.
In every pore of whose  body dwell countless universes-
innumerable worlds sustained within . (It's not an ordinary king) (6)

Saturday, September 27, 2025

रघुनाथ प्रयाण



"साज चमू हरि राज चलें हम आज ही" राम सुजान कहे।
गरजे कपि यूथ महा थल पे नभ देव वरूथ अपार रहे।।
दस चार भुवन बस बात यही "अब संकट और न साधु सहे।
दसकन्धर  शासन कानन घोर हुताशन राम प्रताप दहे"।।१।।

नख भूधर पादप हाथ लिये सम केसरी भैरव नाद करें ।
पटके वर पुच्छ धरा तल पे त्रय लोक विकम्पन पाद धरें।।
पा राम सुधाकर सागर वानर-रीछ महा हुंकार भरे।
रघु सिंह प्रयाण घड़ी शुभ भूसुर धेनु दिवौकस शाप हरे।।
२।।

पथके जन भील निषाद अधीर समीर बहा रज ओघ लिए।
निरखी बहु रंग प्लवंग के संग अनंग छवि वन पांव दिये।।
न हि त्राण न स्यंदन  वाजि करि पद सैनिक मर्कटराज किये।
सह बन्धु सुधीर चले रघुवीर सुधा भर आंख किरात पियें।।३।।

कवि के बल शब्द विशाल मति यह दृश्य गिरा गुण काल परे।
श्रुति मंत्र समेत चले युग ब्रह्म वनौकस तापस वेष धरे।
तन श्यामल गौर निषंग कसे मृग लोचन सायक चाप करे।
खल आदि से गा रघुनाथ प्रयाण महा भव वारि अपार तरे।।४।।

भावार्थ 

श्रीराम बोले "हे वानर राज सुग्रीव सेना को सज्ज कर हम आज ही (लंका को) चले"। आकाश में देव समूह रहा और धरती पर वानरों के झुण्ड गर्जना करने लगे। चौदह भुवन में बस एक यही बात थी- " अब सज्जन और संकट नहीं सहेंगे। रावण के शासन रूपी घोर वन को राम प्रताप रूपी अग्नि भस्म कर दे"।। १।।


नाखून ,पर्वत और  पेड़ों को हाथ में लिये सिंह के समान भयंकर दहाड़ मारते हैं। धरती पर श्रेष्ठ पूंछ को पटकते हैं, तीनों लोकों को कंपाने वाले चरण धरते हैं। इस प्रकार राम रूपी चंद्रमा को पाकर वानर-भालु रूपी सागर महान हुंकार भरता है। रघुवीर के प्रस्थान की ये शुभ घड़ी गो ब्राह्मण देवताओं के शाप को हर लेती है ।।२।।


मार्ग में स्थित लोग ,भील-निषाद धूल भरी वायु देखकर अधीर हो उठे।  उन्होंने देखा बहुत रंगों वाले वानरों के साथ कामदेव सी छवि वन में आ रही है। न रक्षा की सामग्री है न रथ न हाथी न घोड़े और बन्दर हि पैदल सैनिक हैं। धीर  लक्ष्मण के साथ रघुवीर चले जा रहे हैं। किरात लोग इस छवि सुधा को आंख भर भर के पी रहे हैं।।३।।

कवि का बल तो शब्द और बुद्धि ही हैं और यह दृश्य वाणी गुण और काल के भी परे है (चिन्मय लीला है)।
ऐसा लगता है जैसे वेद के मंत्र रूप देवता और दो ब्रह्म ही वानर और तापस का वेष बनाकर चल रहे हों। एक सांवरा है एक गोरा। दोनों के मृग के समान लोचन हैं, तूणीर कसा है और हाथ में धनुष बाण है। 
(तो भी)इस "रघुनाथ प्रयाण"  को गाकर आदि जैसे दुष्ट भी महान और अपार संसार रूपी जल को तर जाएं।। ४।।



 Meaning in English 


Shri Ram said: “O Vanara king Sugriva, arrange the army, let us march to Lanka today itself.”
In the skies, the hosts of gods assembled, and on earth, the troops of monkeys began to roar.
Throughout the fourteen realms, there was but one message:
“The virtuous shall no longer endure suffering.
The dreadful forest of Ravana’s rule will be reduced to ashes by the fire of Ram’s glory.” (1)


Clutching mountains, trees, and even their own claws in hand, they roared terribly like lions.
They struck the earth with their mighty tails and placed steps that made the three worlds tremble.
Thus, having obtained Ram the moon , the ocean of monkeys and bears raised a tremendous cry.
This auspicious moment of Raghuvir’s departure removed the curses that weighed upon Gau (cow or Bhu Devi), Brahmins, and the gods. (2)

On the way, the tribes of Bhils and Nishadas grew restless, seeing the dust-filled wind rise.
They beheld, in the forest, the wondrous sight like that of 'Kamdev'  alongwitn  countless Vanaras of many colors .
There were no tools for protection, no chariots, no elephants, no horses ,only apes, marching as foot soldiers.
With steadfast Lakshman at his side, Raghuvir walked ahead.
The forest-dwellers drank in this divine sight with eyes brimming, as if savoring nectar. (3)


The strength of a poet lies only in words and intellect, yet this vision transcends even speech, qualities, and time itself
(it is the play of pure consciousness).
It seems as if the very deities who are forms of Vedic mantras, and  Brahman in dual form, have come disguised as vanars  and taapasas
One dark-complexioned, the other fair, both with deer-like eyes, quivers tied, and bows and arrows in hand.
And yet, by singing of this “Raghunath’s expedition,” even men as wicked as Aadi  can cross the vast ocean of worldly existence. (4)











Thursday, August 28, 2025

The Water World

Ramming Ripples, slamming storms

‘Water and Water , no life no forms.

Alone, amid the hydraulic rage

tussles immortal,ancient sage.

Worn and jaded with remorse in mind,

“ Tis Cursed immortality - the root of grind”

Jeered by time  steered by the waves

for a drop of  bliss,  in waters he craves.

Tired immortal  mired in plight

beheld a banyan  humongous upright.

Sigh of solace married to shock

“ Ferry with gates nine finds the dock.”

And then… Rumbles a voice divine

“Safe art thou oh sage, don’t pine.”

‘ A Tot!’ beheld the sage amazed

‘Alluring like sapphire’, he gazed and gazed.

Shade cerulean, lovably framed

engulfed the sage ,that infant untamed!!!

Number of worlds and Gods with might

arose, dissolved in Markandeya's sight.


“agony and ecstasy”, the sage is dazed

Tears roll down , every hair is raised .

Out goes the seer! With a sigh of Lord

Hails the sage his infant God-

“Big bewitching lovely eyes

Jaya Bal Mukunda, slayer of  vice.

O’ eternal cause of every cause

Shower thy grace, pardon my flaws.

Time again this glimpse I earn,

reside O’ Hari in mind’s cavern."

Sunday, July 20, 2025

जदुराई


मनेच मेरे  सै जदुराई
बार सत्त दस मारि जिन्नी मगध अनीक नठाई।१।
जिन्नी जवनपति छडिके रण मार्या अग्गि जलाई।
लये जित्ती जनपदां दे राजे करि गोमन्ते लड़ाई।।२।।‌
जिन्नी सागरे करिके रैवत गढ़ द्वारका बसाई।
पढ़िके पतरी हरि लइ कमला चेदिप थल्ले लाई।।३।।
मारिके नरक दारिका सोळा सहस एक सौ छड़ाई।
चुकेया पारिजात इन्दर दा दित्ता दर्प गुआई।।४।।
सौग्गी डिंभक हंंस  मगधपति करि छल लेया मराई।
कट्ट गळा सिसुपाल मुकाया धरमे दा जग करवाई।।५।।
जिन्नी सौभराज दल कन्ने धूड़ि लेया मिळाई।
लड़ि संकर ते बाणासुर दी बांह सहस्र उड़ाई ।। ६।।
द्यूत सभाच कृसना दी पट होइने लाज बचाई।
भगतां तांई दूत जे बणेया छड अपणी ठकुराई।। ७।।
देइके जिन्नी गीता डुबदा पारथ लेया बचाई।
बणिके सारथी कौरव सिंधु दित्ता पार कराई।।८।।
नीले बद्दळ जेया सुंदर माणु सरीर‌ बणाई।
लेइ हत्थे दर चक्कर सारंग खेलदा त्रिभुवन सांई  ।।९।।
कहंदे बेद नेति बहु विध जिदी महिमा ऋषियां गाई।
 धरम दे हित जो बणि गेया 'आदि' ब्रह्म बीर जदुराई।।१०।।

भावार्थ :

मेरे मन में तो वही यदुराज श्रीकृष्ण है जिसने १७ बार मगध की सेना को मार मारकर भगाया।१।।

जिसने रण छोड़ कर यवनराज को (मुचुकुंद की) अग्नि से जलाकर मार दिया और जनपदों के  राजाओं को  गोमंत पर्वत पर  युद्ध लड़कर जीत लिया।। २।।

जिसने समुद्र के बीच में रैवत पर्वत का दुर्ग बनाकर द्वारका पुरी बसाई। चिट्ठी पढ़कर विदर्भ नगर से, शिशुपाल को हराकर रुक्मिणी को हर लिया।।३।।

जिसने नरकासुर को मारकर १६१०० स्त्रियां छुड़ाई। कल्पतरु उठाकर इन्द्र का गर्व गुम कर दिया।। ४।।

हंस और डिंभक के साथ मगधराज जरासंध को छल से मरवा डाला। धर्म (युधिष्ठिर) का यज्ञ करवाके शिशुपाल को गला काट कर समाप्त कर दिया।। ५।।

सौभ नामक विमान के स्वामी शाल्व को सेना सहित धूल में मिला दिया। भगवान शंकर से युद्ध करके बाणासुर की १००० भुजाएं उड़ा दी।।६।।

जिसने द्यूत सभा में वस्त्र देकर द्रौपदी की लाज बचाई। भक्तों के लिए जो अपनी ठकुराई भूलकर दूत भी बन गये।।७।।

जिसने डूबते हुए  अर्जुन को गीताज्ञान देकर  बचाया और 
 सारथी बनकर कौरवों का समुद्र पार करवाया।।८।।

नीले मेघ सी सुंदर मनुष्य देह बनाकर हाथ में शार्ङ्ग धनुष शंख चक्र लेकर त्रिभुवन स्वामी खेल रहे हैं।।९।।

वेद जिसके विषय में 'नेति' -यह नहीं है कहते हैं, जिसकी महिमा ऋषियों‌ने अनेक प्रकार से गाई है। हे आदि धर्म के हित के लिए वह ब्रह्म ही वीर यदुराज श्रीकृष्ण बनगया।।१०।।


English meaning :

In my heart dwells that very Lord of Yadus, Shri Krishna,
Who defeated the army of Magadha seventeen times, driving them away again and again (1)

Who, after leaving the battlefield, destroyed the Yavana king
By leading him into the yogic fire of Muchukunda.
He defeated  the  coalition of kings of janpadapadas fighting on the Gomanta mountain (2)

Who built the grand fortress of Dwarka upon Mount Raivat in the middle of the sea,
And after reading a letter, went to Vidarbha, defeated Shishupala, and took away Rukmini (3)

Who killed the demon Narakasura,
And liberated 16,100 women from his captivity.
He lifted the Kalpavriksha (wish-fulfilling tree),
And humbled the pride of Indra, the king of gods. (4)

Who, along with Hansa and Dimbhaka,
Cleverly caused the death of Jarasandha, king of Magadha.
He conducted Yudhishthira's royal sacrifice,
And beheaded Shishupala, ending his tyranny (5)

Who destroyed Shalva, the master of the flying city "Saubha", along with his army.
He fought a battle with Lord Shiva himself,
And chopped off Banasura's thousand arms (6)

Who saved Draupadi's honor in the gambling hall by assuming the form of garment.
And for the sake of his devotees, set aside his own godhood and even became a messenger (7)

Who saved drowning Arjuna by giving him Gita
And as a charioteer, helped him cross the ocean of Kauravas (8)

Taking on a beautiful human form like a blue cloud, holding the Sharnga bow, conch, and chakra in His hands, the Lord of the three worlds is playing joyfully (9)

The Vedas say “Neti, neti”—He is beyond definition.
His greatness has been sung by countless sages in many ways.
Says poet Aadi , for the benifit of Dharma the Brahm of Vedas has become Lord Yadus Shri Krishna. 

Sunday, July 13, 2025

यदुराई (श्रीकृष्ण स्तुति , कांगड़ी)


मेरे मने बिच सै जदुराई
बार सत्त दस मार मार जिन्हि मगध अनीक नठाई।१।
छड रण यवनपति जिन्हि मार्या पावक जोग जलाई।
भन्नेया मान बिकट नृपदल दा करि गोमन्त लड़ाई।।२।।‌
बिच समुद्र गिरि रैवत गढ़ करि जिन्हि द्वारका बसाई। 
पढ़ि पतरी हरि श्री विदर्भ ते चेदिपति जो हराई।।३।।
मारिके नरक दारिका सोळा सहस एक सौ छड़ाई।
चुकेया कल्पतरु सुरपति दा दित्ता दर्प गुआई।।४।।
सौगी डिंभक हंंस मगधपति करि छल लेया मराई।
कट्ट गळा सिसुपाल मुकाया धरम दा जग करवाई।।५।।
सौभाधिपति दल कन्ने जिन्हि धूड़ी लेया मिळाई।
लड़ि संकर ते बाणासुर दी बांह सहस्र उड़ाई ।। ६।।
दे पट द्यूत सभा विच कृसना दी जिन्हि लाज बचाई।
भगतां दे हित दूत जे बणया छड अपणी ठकुराई।। ७।।
धरम बिमूढ़ सखा अपणे जो गीता जिन्हि सुनाई।
सारथी बन समुद्र कुरुवां दा दित्ता पार कराई।।८।।
नीले बद्दळ जेई सुंदर चिन्मय देह बणाई।
कवच किरीट बसन पीळा धरि प्रकट बीर यदुराई।।९।।
कहंदे बेद नेति बहु विध जिदी महिमा ऋषियां गाई।
आदि धरम हित बण जोधा  लीला करदा सै सांई।।१०।।

भावार्थ 

मेरे मन में तो वही यदुराज श्रीकृष्ण है जिसने १७ बार मगध की सेना को मार मारकर भगाया।१।।

जिसने रण छोड़ कर यवनराज को (मुचुकुंद की)योगाग्नि से जलाकर मार दिया और विशाल राजाओं के दलका, गोमंत का युद्ध लड़कर ,मान भंग कर दिया।। २।।

जिसने समुद्र के बीच में रैवत पर्वत का दुर्ग बनाकर द्वारका पुरी बसाई। चिट्ठी पढ़कर विदर्भ नगर से, शिशुपाल को हराकर रुक्मिणी को हर लिया।।३।।

जिसने नरकासुर को मारकर १६१०० स्त्रियां छुड़ाई। कल्पतरु उठाकर इन्द्र का गर्व गुम कर दिया।। ४।।

हंस और डिंभक के साथ मगधराज जरासंध को छल से मरवा डाला। धर्म (युधिष्ठिर) का यज्ञ करवाके   शिशुपाल को गला काट कर समाप्त कर दिया।। ५।।

सौभ नामक विमान के स्वामी शाल्व को सेना सहित धूल में मिला दिया। भगवान शंकर से युद्ध करके बाणासुर की १००० भुजाएं उड़ा दी।।६।।

जिसने द्यूत सभा में वस्त्र देकर द्रौपदी की लाज बचाई। भक्तों के लिए जो अपनी ठकुराई भूलकर दूत भी बन गये।।७।।

धर्म के विषय में विमूढ़ हुए अपने सखा अर्जुन को जिसने गीता सुनाई और सारथी बनकर कौरवों का समुद्र पार करवाया।।८।।

नीले मेघ सी सुंदर चिन्मय देह बनाकर कवच मुकुट पीताम्बर धारण करके वीर यदुराज श्रीकृष्ण प्रकट हुए हैं।। ९।।

वेद जिनके विषय में 'नेति' -यह नहीं है कहते हैं, जिनकी महिमा ऋषियों‌ने अनेक प्रकार से गाई है। हे आदि धर्म के लिए योद्धा बनकर वही  ईश्वर लीला कर रहे हैं।। १०।।

English meaning 

In my heart dwells that very Yadu King, Shri Krishna,
Who defeated the army of Magadha seventeen times, driving them away again and again (1)

Who, after leaving the battlefield, destroyed the Yavana king
By leading him into the yogic fire of Muchukunda.
He fought the battle of Gomanta against the mighty coalition of kings
And shattered their pride. (2)

Who built the grand fortress of Dwarka upon Mount Raivat in the middle of the sea,
And after reading a letter, went to Vidarbha, defeated Shishupala, and took away Rukmini (3)

Who killed the demon Narakasura,
And liberated 16,100 women from his captivity.
He lifted the Kalpavriksha (wish-fulfilling tree),
And humbled the pride of Indra, the king of gods. (4)

Who, along with Hansa and Dimbhaka,
Cleverly caused the death of Jarasandha, king of Magadha.
He conducted Yudhishthira's royal sacrifice,
And beheaded Shishupala, ending his tyranny (5)

Who destroyed Shalva, the master of the flying city "Saubha", along with his army.
He fought a battle with Lord Shiva himself,
And chopped off Banasura's thousand arms (6)

Who saved Draupadi's honor in the gambling hall by providing her endless garments,
And for the sake of his devotees, set aside his own godhood and even became a messenger (7)

Who recited the Bhagavad Gita to his confused friend Arjuna,
And as a charioteer, helped him cross the ocean of Kauravas (8)

With a divine form as radiant as a dark blue cloud,
Adorned with armor, a crown, and a yellow robe—
The valiant Yadu King, Shri Krishna, appeared in glory. (9)


The Vedas say “Neti, neti”—He is beyond definition.
His greatness has been sung by countless sages in many ways.
He, the Lord of the Universe, plays on this earth
As the eternal warrior of righteousness. (10)














Friday, June 27, 2025

स्यन्दन चढ़े मुरारि


देखो स्यन्दन चढ़े मुरारि
सह भगिनी संकर्षण सुंदर त्रिभुवन मंगलकारी।।१।।

लवण सिंधु तट जन समुद्र युत मधुर प्रेममय वारि।
बढ़े निरख सित दूज जेठ त्रय शर्वरीश सुखकारी।।२।।

अगम गिरा गोतीत निगम शिर वपुष् काठमय धारी।
चले भवन निज त्याग भगत हित त्रिविध ताप भय हारी।।३।।

कंपित क्षमा गगन दिवि मण्डल पूरित जय रव भारी।
जलद अबीर सुमन वर्षा जल लुप्त भानु तिमिरारि।।४।।

भूधर नील विराजित हलधर केशव सह नर नारी।
राम चरण सरसिज रति मांगे तुमसे 'आदि' भिखारी।।५।।



भावार्थ -

 देखो ! तीनों लोकों का मंगल करने वाले सुंदर श्रीकृष्ण अपनी बहन सुभद्रा और बलराम के साथ रथ पर चढ़े हैं।।१।।

 खारे समुद्र के तट पर  एक जन समुद्र ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया को उदित हुए तीन सुखकारी पूर्ण चंद्रों को देखकर बढ़ रहा है जिसका जल मधुर और प्रेम रूप है।।२।।

(पूर्णिमा के दिन खारे समुद्र में  हलचल होती है पर यहां ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया को ही तीन पूर्ण चंद्र उदित हो गये जिनको देखकर मधुर जल युक्त जन समुद्र बढ़ रहा है)

जो वाणी के अविषय हैं , इन्द्रियों के परे हैं, वेदों का शिरोभाग (वेदांत सिद्धांत हैं) वे ही त्रिविध ताप और भय हरने वाले प्रभु काष्ठमय शरीर धारण कर, भक्तों के लिए अपने भवन से निकले हैं।।३।।

भारी जय घोष से भरे हुए पृथ्वी आकाश और देवलोक कंपित हो उठे हैं। अबीर  के बादलों और पुष्पों की   वर्षा में  सूर्य भी लुप्त से हो गये हैं ।।४।।

हे नील गिरि पर विराजमान बलभद्र श्रीकृष्ण और सुभद्रा देवी, ये आदि भिखारी है जो आपसे श्रीराम के चरण कमल में प्रेम की भीख मांगता है।।५।।



English meaning 


Behold! The beautiful Shri Krishna, who brings auspiciousness to all the three worlds, has ascended the chariot along with his sister Subhadra and brother Balarama. (1)


On the shore of the salty ocean, a sea of people surges forward on the second day of the bright fortnight of Jyeshtha, having witnessed the rising of three blissful full moons, whose waters are sweet and made of pure love. (2)

(Note: On full moon days, the salty ocean usually stirs with tides, but here, on just the second day of the bright half of Jyeshtha, three full moons—Krishna, Balarama, and Subhadra—have risen, and the crowd, like a sweet ocean, swells joyfully.)


Those who are beyond speech, beyond the senses, the very essence of the Vedas—the Lord who removes the threefold miseries and all fears—has taken on a wooden form and emerged from His abode for the sake of His devotees. (3)


The Earth, sky, and heavens tremble with the thunderous shouts of victory. In the shower of colored powders and flowers, even the sun appears hidden from view. (4)


O Balabhadra, Shri Krishna, and Devi Subhadra—residing upon the blue mountain—this humble beggar Aadi stands before you, pleading for the alms of love for the lotus feet of Shri Ram. (5)


Do Read

Mysterious Manglacharan