लांघ नदी सर खर्वट भूधर फिरे ब्रह्म अविकारी।।१।।
शीश जटा सम नीरज अंबक अजिन असित पट धारी
कर शर चाप त्रोण कटि तन सम तड़ित नील मन हारी।।२।।
जो छवि साध समाधि नारद शुक सनकादि निहारी।
रूप पियूष सो भर भर लोचन पियें ग्राम नर नारी।।३।।
प्रकट गुप्त श्री अनुज सहित वर क्रीड़ा करे विहारी ।
गिरि कैलास उमा शैलादि सहित यथा त्रिपुरारि।।४।।
ज्यों ज्यों पांव धरे रघुनंदन मुनि तापस व्रतधारी।
जान सुगति गौतम जाया की कुछ पल विरति बिसारी।।५।।
अगम निगम पथ सज्जन दुर्लभ कर्म ओघ अघ भारी।
ऐसे भील राम चितवन बल परपद के अधिकारी।। ६।।
रावण भय कानन दण्डक जन सकल आस जब हारी।
पैदल चल रघुपति करुणाकर खल अनीक संहारी।।७।।
अज अद्वैत राम कृत सुंदर रूप अमित सुखकारी।
आदि सुशील सुलभ शिवकर तव हित रघुपति वनचारी।।८।।
भावार्थ
वन के पथ पर खरके शत्रु राम चलते हैं। नदी सरोवर पर्वत गांवों को लांघते हुए अविकारी ब्रह्म फिर रहा है। (ब्रह्म में किसी प्रकार का भौतिक विकार नहीं है। इस लिए वह अविकारी है। ऐसा ब्रह्म इन स्थानों पर विचर रहा है)।।१।।
सिर पर जटा है, कमल के समान नेत्र हैं,काले मृग का चर्म ही वस्त्र है। हाथ में धनुष बाण कमर में तूणीर और शरीर ऐसा मानो नीले रंग की मनोहारी बिजली हो।।२।।
शुकदेव नारद सनकादि ने भी जो छवि समाधि लगाकर (समाधि काल में) निहारी उसी रूप सुधा का पान गांव के नर नारी आंखें भर भर के करते हैं।।३।।
कौतुकी श्रीराम जी लक्ष्मण और सीता के साथ गुप्त और प्रकट उत्तम लीलाएं करते हैं मानो कैलास पर्वत पर नंदी और पार्वती के साथ शंकर भगवान ही हों।।४।।
जैसे जैसे रघुनंदन पांव बढ़ाते हैं तपस्वी और मुनि अहल्या की गति को जानकर कुछ क्षण के लिए वैराग्य भूल जाते हैं।
( रघुनाथ जी के चरणों की धूल से पत्थर बनी अहल्या भी मुक्त हो गई थी, पत्थर से नारि बन गई। ये जानकर मुनि सोचते हैं के राम के पांव पड़ने से एकांत वन में नारी समूह एकत्रित हो जाएगा। इस चिंतन से कुछ क्षण के लिए वे वैराग्य भूल गये।) ।।५।।
जिनको वैदिक पथ अगम है और साधु पुरुष भी दुर्लभ हैं और जिनके कर्म भारी पाप के समूह हैं ऐसे भील भी श्री राम की दृष्टि के बल पर ही परम् पद के अधिकारी हैं।। ६।।
रावण के भय जब दण्डक वन के वासियों सभी आशाएं गवां दी तब करुणाकर श्रीराम ने पैदल चलकर स्वयं दुष्टों के दल का संहार किया।।७।।
अजन्मा अद्वैत भगवान राम के किये अनेकों रूप सुखकारी हैं। पर आदि के लिए सुलभ, सुशीलऔर कल्याणकारी रूप तो वनवासी श्रीरामचन्द्र ही है।। ८।।
English
On the forest path walks Rāma, the enemy of Khara. Crossing rivers, lakes, mountains, and villages, the immutable Brahman moves along. (Brahman has no physical modification of any kind, therefore it is changeless. Such Brahman is roaming through these places.) (1)
He has matted hair upon his head, lotus-like eyes, and wears the skin of a black antelope as his garment. In his hand are bow and arrows, a quiver at his waist, and his body appears like a captivating streak of blue lightning. (2)
The very form that Śukadeva, Nārada, and the Sanaka sages beheld in deep meditation, men and women of the villages now drink that same nectar of beauty with their naked eyes to full satisfaction. (3)
The playful Lord Śrī Rāma, along with Lakṣmaṇa and Sītā, performs marvelous hidden and manifest pastimes, as though He were Lord Śaṅkara Himself roaming Mount Kailāsa with Nandī and Pārvatī. (4)
As the son of Raghu advances step by step, the ascetics and sages, remembering Ahalyā’s liberation,forget their detachment for a moment.
(For even the stone-transformed Ahalyā became free and regained her womanly form by the dust of Rāghunātha’s feet. The sages think- if His feet touch this lonely forest land, groups of women will surely gather here, this reflection makes them forget their renunciation briefly.) (5)
Even the Bhīlas- those to whom the Vedic path is inaccessible, who are rarely approached by holy men, and whose actions are laden with great sins, become worthy of the Supreme State solely by the grace of Śrī Rāma’s glance.( 6)
When the fear of Rāvaṇa had taken away all hope from the inhabitants of Daṇḍaka forest, the compassionate Śrī Rāma Himself walked on foot and destroyed the hordes of the wicked. (7)
The unborn, non-dual Lord Rāma has countless bliss-giving forms, but for Aadi the form most accessible, gentle, and auspicious is the forest-dwelling Śrī Rāmacandra. (8)
No comments:
Post a Comment